फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जानकारी छिपाने पर जांच के दिए निर्देश

Mon, 09 Dec 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत के गांव भालंग के एक पंच की सदस्यता पर खतरा मंडरा गया है। मामला वर्ष 2022 में हुए ग्राम पंचायत आम चुनाव नामांकन फार्म मेंं दर्ज मामले की जानकारी को छिपाने से जुड़ा है। इस मामले में उपायुक्त ने कलायत के खंड एवं विकास अधिकारी को कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

डीसी ने गांव के कृष्ण गिर नामक व्यक्ति की शिकायत पर सज्ञान लेते हुए क्रमांक 7217 के तहत पत्र जारी किया है। पत्र मेंं उल्लेख किया गया है कि कृष्ण गिर गांव भालंग ने एक आवेदन एडीसी के नाम कार्यालय भेजा है। इसमें आवेदनकर्ता ने ग्राम पंचायत वार्ड एक से पंच सुरेश कुमार के खिलाफ सात सितंबर 2020 को अभियोग संख्या 180 दर्ज होने पर पंच पद से हटाने का आग्रह किया है। मामले में बीडीपीओ को तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट को एडीसी कार्यालय मेंं जमा करवाना है। इसके बाद ही आगामी कार्यवाही होगी।
डीसी के नाम भेजी शिकायत में शिकायकर्ता ने कई आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पंच के खिलाफ सात सितंबर 2020 को मादक पदार्थों को बेचने के संबंध में मामला दर्ज है, लेकिन पंच का नामांकन जमा करवाते समय उसने एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज मामले का हवाला नहीं दिया।
विज्ञापन

सरपंच सतीश कुमार ने बताया कि पंच सुरेश कुमार को पद से हटाने के बारे में 13 मार्च 2024 को भी डीसी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके तहत 15 मार्च 2024 को जांच होनी थी। इस संबंध मेंं सरपंच, ग्राम सचिव व जेई और संबंधित पंच को हाजिर होना था। लेकिन इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके चलते फिर से अब डीसी को आवेदन भेजते हुए कार्यवाही की फरियाद लगाई गई। ग्राम पंचायत में एक सरपंच और पांच पंच सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें