फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारदाना और नमी मीटर की व्यवस्था कराने के निर्देश

Fri, 28 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/पाई। रबी खरीद सीजन के तहत गेहूं और सरसों की खरीद के दौरान आढ़तियों और किसानों को परेशानी न हो, इस संबंध में कलायत एसडीएम ने बैठक की। उन्होंने खरीद एजेंसियों-हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन और हैफेड को मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना और हर मंडी में नमी मीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उधर, पाई मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह पेसियां ने भी कहा कि किसानों-आढ़तियों को दिक्कत नहीं होने देंगे।

वीरवार को एसडीएम अजय हुड्डा बैठक में अधिकारियों को मंडियों के साफ-सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्था करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों-हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन और हैफेड को मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना और नमी मीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों के रजिस्ट्रेशन व बैंक खातों से संबंधित कार्यों को अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों के खातों में फसल बिक्री के बाद पेमेंट समय पर दी जा सके। एसडीएम ने मार्केट कमेटी के सचिव को मंडियों में आने वाले किसानों के लिए शौचालय, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था के अलावा कैंटीन में किसानों के लिए भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और हैफेड को मंडियों में फसल का उठान सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए, ताकि मंडियों में भीड़ न बढ़े। साथ ही सभी एजेंसियों को रोजाना शाम को क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए

उधर, पाई मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह पेसियां ने कहा कि गेहूं के सीजन को देखते हुए मार्केट कमेटी ने व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में बिजली-पानी आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर रखने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पाई मंडी में सफाई करवाने के बाद कीटनाशक दवाई का स्प्रे भी करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडियों में बेचने के लिए आने वाली गेहूं की फसल सरकारी माप दंड के अनुसार तुरंत बेच दी जायेगी।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि सरकारी मापदंडों के अनुसार वे गेहूं की अपनी फसल सुखाकर व साफ करके ही मंडी में लेकर आए, ताकि बेचने में उनको कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह पेसियां ने बताया कि पाई अनाज मंडी में हैफेड की ओर से मंगलवार व वीरवार, एफसीआई की ओर से शुक्रवार, शनिवार व वेयर हाउस की ओर से सोमवार व बुधवार को किसानों की गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। करोड़ा खरीद केंद्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को व वेयर हाउस की ओर से सोमवार व बुधवार को खरीद का कार्य किया जाएंगा। खरीद की गई गेहूं का लदान का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें