कैथल। दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की तरफ से शिव मंदिर पार्क में संस्कारशाला कार्यक्रम किया गया। साध्वी राजवीर भारती ने बच्चों को अच्छे संस्कारों से अवगत करवाया। साध्वी ने बताया कि आज अच्छे संस्कार होना आवश्यक है। माता-पिता का ध्यान बच्चों की पढ़ाई पर है, उन्हें बड़े होकर क्या बनना चाहिए, उन संस्कारों की तरफ नहीं। बच्चे देश का भविष्य है। भविष्य तो अच्छे संस्कारों से ही सुंदर और सुरक्षित हो सकता। अगर उनकी तरफ ध्यान ना दिया गया तो देश के आने वाले सुंदरभविष्य की आशा नहीं की जा सकती। इसलिए संतों महापुरुषों का ध्यान राष्ट्र के हित की तरफ ही रहता है। राष्ट्र का हित इसी में है के बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं। संवाद