कैथल। नशे के खिलाफ भगत सिंह कॉलोनी कैथल, चाणचक, सरोला व गुहला पार्क में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस टीम ने लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों की जानकारी दी तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पुलिस टीम ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर रखने, उनकी संगत पर ध्यान देने की अपील की। इस दौरान टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही रेखा व सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे। संवाद