गुहला-चीका। मंडलायुक्त करनाल ने उपायुक्त प्रीति को निर्देश दिए हैं कि चीका नगरपालिका की ओर से करवाए गए विकास कार्यों की जांच एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह की जगह किसी अन्य सक्षम अधिकारी से करवाई जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी की ओर से शहर में करवाए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शहर के दो पार्षदों ने एसडीएम गुहला को लिखित शिकायत भेजी थी, जिस पर एसडीएम की ओर से जांच शुरू की गई थी, परंतु इसी बीच अध्यक्ष रेखा रानी ने 13 अक्तूबर को मंडलायुक्त को लिखित पत्र भेज कहा कि चीका नगरपालिका में करवाए गए विकास कार्यों को लेकर आम नागरिक संतुष्ट हैं परंतु वार्ड नंबर 2 के पार्षद दलबीर सिंह व वार्ड 16 के पार्षद तरसेम गोयल अपने निजी स्वार्थ के कारण झूठी शिकायत कर रहे हैं। डॉ. रेखा रानी के अनुसार शिकायतों पर एसडीएम गुहला नपा चीका के सभी टेंडर तथा अन्य कार्यों की जांच के मनमाने आदेश जारी कर रहे हैं। संवाद