राजौंद। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेरधा में लाइफ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रहथम दिन रोल मॉडल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। रोल मॉडल कुमारी अन्नु ने जीवन में सफलता के लिए प्रेरित किया गया। आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेरधा के अंतर्गत विद्यार्थियों को योग एवं आयुर्वेद के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट कुमारी अन्नू द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ,संतुलित एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर मार्गदर्शन दिया गया,जबकि योग सहायक सुमन लता व्यायाम शाला कोटडा ने योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की विधियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। संवाद