फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रैली निकाल इको फ्रेंडली पर्यावरण बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

Tue, 28 Feb 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल के अंतर्गत वल्र्ड सस्टेनेबल एनर्जी डे मनाया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग गतिविधि करवाई गई। साथ ही बैटरी से चलने वाले वाहनों व इको फ्रेंडली पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए रैली निकाली।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग गतिविधि सेव एनर्जी विषय पर आधारित थी, जिसमें कॉलेज की अनेक छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग व रैली के माध्यम से छात्राओं ने इको फ्रेंडली पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने बैटरी से चलने वाले वाहनों से होने लाभ भी बताए। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि हमें बैटरी से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। इससे संबंधित विकल्पों को रोजमर्रा के जिंदगी में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक वर्ग से श्वेता गुप्ता, अंकिता गोयल, मोनिका गुगलानी, सीमा सुनेजा, आरती चावला, अलका गोयल व डिंपल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें