फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समानता के मार्ग पर चलने की दी थी प्रेरणा ः बाजीगर

Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
07kht_20 गुहला चीका महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष नमन करते हुए कुलवंत बाजीगर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वार्ड नंबर 11 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समाज को समानता, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
विज्ञापन


बाजीगर ने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि नीति, भक्ति और मानवता का महाकाव्य है। इसके माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सच्चे धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य पालन का संदेश दिया। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें। कार्यक्रम में हरजोत वडेच, जगजीत सिंह, बंसी लाल और संजू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें