फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव का होगा सफल आयोजन : रविंद्र धीमान

Wed, 08 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। देश में फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए सांसद नवीन जिंदल लगातार प्रयासरत हैं। सांसद जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद के प्रयासों से महोत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित होगा। हाल ही में कैथल में हुई दिशा समीक्षा बैठक में सांसद जिंदल ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और खेल विभाग के प्रतिनिधियों से खेलों के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने और स्टेडियम तथा मैदानों में पानी, स्वच्छता, फर्स्ट एड और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद नवीन जिंदल स्वयं खेलों के प्रति उत्साही हैं और पंजीकरण से आयोजन तक हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें