फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंधविश्वास के खिलाफ किया प्रेरित

Tue, 02 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। तर्कशील सोसायटी हरियाणा की ओर से स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल प्रांगण में राज्यस्तरीय तर्कशील मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंधविश्वासों पर प्रहार करते हुए नाटकों और चमत्कारों का पर्दाफाश रहा। मुख्यातिथि साजसेवी सतबीर भाणा ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में लोगों से अंधविश्वास से बाहर निकलकर मेहनत के बल पर आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के दूसरे भाग में आमजन को भ्रमित करने वाले चमत्कारों का पर्दाफाश किया गया। इसमें चुन्नी पर चावलों की खीलें बनाना, बर्फ पर दूध उबालना, हवा में वस्तुएँ प्रकट करना और चावलों की भरी गड़वी को चाकू से उठाना जैसे जादू दिखाए गए और उनकी वास्तविकता समझाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें