फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना से बढ़ेगी रचनात्मक सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (एनआईएफ) ने विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना 2025-26 के नामांकन शुरू कर दिए हैं।
इस योजना का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपने मौलिक और उपयोगी विज्ञान-आधारित विचार भेज सकते हैं। इस योजना में 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने बताया कि हर स्कूल से अधिकतम पांच आइडिया भेजे जा सकते हैं, जिनमें कक्षा 11-12 (विज्ञान संकाय) से दो आइडिया शामिल हो सकते हैं। विचार मौलिक, व्यवहारिक, समाजोपयोगी और पर्यावरण हितैषी होने चाहिए। पहले चरण में स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता होगी, जहां से श्रेष्ठ पांच आइडिया चयनित होकर वेब पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने के लिए सरकार की ओर से 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। तैयार मॉडल जिला और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 60 विद्यार्थी चुने जाएंगे जिन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा और जापान यात्रा का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इसमें नए मशीन या उपकरणों के कॉन्सेप्ट जो अब तक मौजूद नहीं हैं, वह भेजे जा सकते हैं। मौजूदा मशीनों या उपकरणों में सुधार कर उन्हें बेहतर बनाना। ऐसे नवाचार जो स्थानीय समस्याओं का हल निकाल सकें। इस तरह के आइडिया विद्यार्थी नवाचार में बदल सकते हैं। यह योजना केवल पुरस्कार जीतने का मौका नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को हकीकत में बदलने का मंच है।
उन्होंने सभी स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लें ताकि उनका नवाचार पहचान बना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें