फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनडीपीएस मालखाने का किया निरीक्षण

Thu, 25 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) करनाल मंडल डॉ. एम. रवि किरण बुधवार को पुलिस लाइन कैथल स्थित एनडीपीएस मालखाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जुडिशियल मालखाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में बरामद की गई केस प्रॉपर्टी की गहन जांच की और जांच के बाद मालखाने को सील किया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा 46 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों—चूरा पोस्त, डोडा पोस्त, गांजा, चरस, स्मैक और हेरोइन सहित अन्य—को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण तथा एसपी कैथल उपासना द्वारा पुलिस लाइन स्थित मालखाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमों का रजिस्टर में दर्ज विवरण के अनुसार मिलान किया गया। बताया गया कि विचाराधीन चल रहे 46 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने के बाद शेष माल मुकदमा को नष्ट किया जाना है, जबकि निपट चुके 20 मामलों के नमूनों को भी नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। निरीक्षण और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण द्वारा सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त नशीले पदार्थों को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों में करनाल जिले के गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में नियमानुसार कार्रवाई के तहत नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें