फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत के वार्ड 10 में पीने की सप्लाई में मिले कीड़े, लोगों में रोष

विज्ञापन
कलायत। गंदे पानी में कीड़े दिखाते वार्ड 10 के लोग। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई में दूषित पानी के साथ-साथ कीड़े आने से जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति वार्ड 10 के लोगों ने रोष जताया। रणधीर, रवि, रीना, राजिंदर, हिसमा, सुषमा, आरती, मोहनी, रामप्यारी, नीता, बाला, अंग्रेजो, किताबा ने बताया कि पिछले कई दिनों से दूषित पानी के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पीने के पानी में कीड़े आना नई बात नहीं है। पिछले काफी दिनों से वे इससे परेशान हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन विभाग द्वारा पानी सप्लाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बचाव के तौर पर दो किलोमीटर दूर अनाज मंडी व सिरसा ब्रांच पर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। कुछ परिवार ऐसे हैं जो इतनी दूर से पानी लाने में असमर्थ हैं। उन्हें कीड़े युक्त गंदा पानी पीने से बीमार होने का अंदेशा बना हुआ है। नगरपालिका की वाइस चेयरपर्सन मीनाक्षी जैष्ठ ने बताया कि काफी दिनों से पीने के पानी में कीड़े आ रहें हैं वे स्वयं इसकी भुक्तभोगी हैं। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसकी शिकायत प्रदेश मुख्यमंत्री को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें