फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी कार्यक्रम में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरी कार्यक्रम में कलाकारों ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन

अपनी राहें-अपनी आजादी कार्यक्रम का डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
फोटो संख्या : 06 से 09 तक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि राहगीरी मंच उभरते हुए प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म है, जहां पर कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। कैथल के उभरते हुए कलाकार राहगीरी के माध्यम से जहां राहगीरों का मनोरंजन करके उन्हें तनाव मुक्त करते हैं, वहीं इन सभी को भी कलात्मक प्रदर्शन का मौका मिलता है। डॉ. प्रियंका सोनी रविवार को पिहोवा चौक पर आयोजित अपनी राहें-अपनी आजादी राहगीरी कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इससे पूर्व डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, डीएसपी कृष्ण कुमार, कुलभूषण, कुलवंत सिंह, विरेंद्र ढुल व प्रज्ञा पाशा जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीसी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिह्न के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी वितरित किए। डीसी ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से राहगीरों को तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में विभिन्न बच्चों द्वारा जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं, उन सभी में सामाजिक सरोकार से जुड़े बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, गलत विचारधारा को समाप्त करना शामिल होते हैं, जो कि समाज को जगाने का कार्य करते हैं।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का बताया महत्व :
राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने भक्ति संगीत के माध्यम से किया। कार्यक्रम में दिनेश डांस अकादमी के बच्चों ने मानसिक रूप से ग्रसित बच्चों के प्रति गलत धारणा रखने वाले अज्ञानी लोगों पर कटाक्ष करती हुई नृत्य पेश की। मंच के माध्यम से भी इस प्रस्तुति को सभी ने परफॉर्मेेंस ऑफ द डे कहते हुए कलाकारों का खूब हौसला बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुपाशव जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से गणेश स्तुति व कृष्ण लीलाओं का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूक प्रदर्शन के माध्यम से दिया माता-पिता का सम्मान करने का संदेश :
मूक प्रदर्शन प्रस्तुति के माध्यम से इसी स्कूल के छात्रों ने बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने का संदेश दिया। लव डांस अकादमी छात्र वत्सल शर्मा ने एक नन्हीं छात्रा सरगम नागपाल के साथ पिया जी तेरी एक ना मानूंगी, फिल्म चंद्रावल देखूंगी गीत पर नृत्य किया। डॉ. महिपाल पठानिया ने जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना गीत गाया। करण डांस अकादमी की निशा ने वंदे मातरम् गीत पर नृत्य करके देश भक्ति का संदेश दिया। इसी प्रकार साक्षी ने माता-पिता को समर्पित गीत उंगली पकड़के तूने चलना सिखाया था गीत पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मोहित ने गीत तू ना जाने आस-पास है खुदा गाया। राहगीरी कार्यक्रम में वहां खड़े पुलिसकर्मी सुनील कुमार ने मंच पर चढ़कर नृत्य किया। कार्यक्रम में रिया गोयल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सशक्त संदेश देती हुई कविता तथा काजल ने नृत्य पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन डॉ. राजीव शर्मा के चुटकुलों व मिमिक्री से हुआ। मंच का संचालन महेंद्र खन्ना ने किया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार, बलबीर शर्मा, महिपाल पठानिया, मोहन नायक, लव शर्मा, सुमित कुमार, देवी दयाल, कैलाश शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, रोशन लाल, वाणी शर्मा, पूनम नागपाल व ईना गोगिया मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें