फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चाइना डोर से हो रहे चोटिल, कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। प्रशासन ने चाइना डोर के बेचने और प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है पर इनका इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। कई बार इनसे जान पर बन आती है। कई लोग इनसे चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने इसे बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि वह सुबह मेन रोड से स्कूटर पर गुजर रहे थे तो अचानक से गले के पास कुछ लगा। उन्होंने हाथ मारा तो वह चाइना डोर थी जोकि उनके कान को छू कर ऊपर से गुजर गई। गनीमत यह रही कि स्कूटर की गति धीमी थी और कोई बड़ी घटना घटने से बच गई।

नगर निवासी राज कुमार वधवा, भीषू चौधरी, बलजीत, गोल्डी, संजय, विक्की, साहिल, अशोक कथूरिया, रमेश, संजू व अन्य ने मांग की है कि चाइना डोर पर्यावरण के लिए भी खतरा है और लोगों के लिए भी। इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया तो पालन भी किया जाए। जो लोग अभी भी दुकानों पर चाइना डोर बेच रहे हैं या जो इसका प्रयोग कर रहे हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें