कैथल। रोहेड़िया गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव रोहेड़िया निवासी धर्मवीर ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर को आरोपी नरेश, सलिंद्र और रोहतास ने मिलकर हमला करते हुए उसे वह उसके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट, जाति सूचक शब्द कहने पर केस
कैथल। सदर पुलिस कैथल ने मारपीट करने व जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में एक केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लैंडर कीमां निवासी विशाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोप विजय, तोता, सोनू, लवप्रीत ने मिलकर उसे रसपाल निवासी आंधली और बलकार निवासी संगतपुरा के साथ साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद