फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माता-पिता की सेवा है सर्वोत्तम ः बंसी पुरी

Sat, 07 Sep 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला क्षेत्र की सामाजिक संस्था श्री सनातन धर्म महावीर दल में 37वां विश्व शांति शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ महंत बंसी पुरी ने ध्वजारोहण के साथ किया। महायज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं महंत बंसी पुरी ने कहा कि सनातन धर्म में माता-पिता की सेवा को सर्वोत्तम माना जाता है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता अपनी औलाद के लिए हर प्रकार का कष्ट सहते हैं। जन्म से लेकर जवानी तक उनकी हर इच्छा को पूरा करते हैं। इतना कुछ करने के बावजूद बहुत सारे बच्चे अपने माता-पिता की उपेक्षा करते हैं और बुढ़ापे में उनकी सेवा करने की बजाए कष्ट देते हैं।
विज्ञापन


बंसी पुरी ने कहा कि मां बाप को कष्ट देने वाली औलाद किसी भी लोक में सुख नहीं पा सकती। महंत बंसी पुरी ने कहा कि मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा में जाकर पूजा-अर्चना करने की बजाए घर में बैठे अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना ज्यादा फलदायक रहता है।
विज्ञापन


बंसी पुरी ने महावीर दल संस्था की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों की सराहना की। संस्था के प्रधान सतप्रकाश गर्ग ने बताया कि इस संस्था की शुरूआत 1972 में एक छोटी सी डिस्पेंसरी से की थी, जो आज एक वट वृक्ष के रूप में क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रही है। शतचंडी यज्ञ से पहले मातृ शक्ति ने शहर कलश यात्रा भी निकाली।

इस अवसर पर राम कुमार मित्तल, रमेश जिदंल, राज कुमार गर्ग, श्रवण, मनी राम गर्ग, चिमन लाल बंसल व रामधन गर्ग सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें