34 कैथल। जाट आईटीआई में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। संस्थान
कैथल। जाट आईटीआई में मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्पीकर विकास, टीपीएल कंपनी चंडीगढ़ के ट्रेनर, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ दीपांशु, हिमांशु और केशव ने मिलकर प्रेजेंटेशन प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा किया।इस कार्यक्रम में बच्चों को जीवन में इंप्लीमेंटेबिलिटी स्किल, कंप्यूटर स्किल और टेक्निकल स्किल के महत्व के बारे में बताया गया। यह जानकारी उनके भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी होगी। प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा ने सभी स्पीकर्स और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
जाट हाई स्कूल सोसायटी की प्रबंधक समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल और कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने इस तरह के ओरिएंटेशन कार्यकम करवाने पर बच्चों को मोटिवेशन करने पर सरहाना की। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में जाट आईटीआई के सभी स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद