संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय यूथ एंड इको क्लब शिविर के तीसरे दिन वेस्ट सामान से उपयोगी सामान बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर गणित के सुशील प्राध्यापक और अग्रेंजी के प्राध्यापक संदीप अंग्रेजी ने विद्यार्थियों को डेमो के माध्यम से जानकारी दी।
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक की बोतलों का दोबारा इस्तेमाल घर पर पौधे उगाने के लिए किया जा सकता है। बोतल को काटें, उसे रंगें और उसे छोटे प्लांटर के रूप में इस्तेमाल करें। अलग-अलग आकार की प्लास्टिक की बोतलों से बालकनी या रसोई की खिड़की के बाहर एक छोटा सा वर्टिकल गार्डन बनाएं। ऐसी प्लास्टिक की बोतलें चुनें जो मिट्टी, पौधों और पानी का भार सहन कर सकें।
इस मौके पर गणित की प्राध्यापिका सोनू गर्ग ने भी विद्यार्थियों को चूड़ियों, बोतलों, पुराने कपड़े और समाचार पत्र इत्यादि से भी वस्तुएं बनाई जा सकती है और उन्हें बनाकर भी दिखाया। इस अवसर पर कपिल, सिमरन, अजय शर्मा, उमेश गर्ग और रोहतास तंवर आदि भी उपस्थित रहे।