संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। रामा आश्रम धर्मशाला में दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का शुभारंभ महिला पतंजलि प्रदेश प्रभारी अमर राविश ने किया। उन्होंने कहा कि योग एक जीवन शैली है। इसे जीवन में जरूर अपनाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी प्रेम आनंद ने किया। शिविर में पहुंचे साधकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आई साध्वी देव वाणी व साध्वी देव गरिमा ने योग प्रशिक्षण दिया। अमर राविश ने कहा कि योग सशक्त महिला, सशक्त परिवार तथा सशक्त समाज और उन्नत राष्ट्र का मुख्य साधन है। हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। इससे हम निरोगी रहेंगे और बीमारियों से बच कर एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
इस अवसर पर हरिद्वार से आई साध्वी ने साधकों को आसन व प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रमरी द्वारा ध्यान, एकाग्रता का अभ्यास, करवाया। उन्होंने योग से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डा. कमला मदान, कुसुम रहेजा, वीना तनेजा, मीनू मिड्ढा, कोमल आनंद, सुनीता, पिंकी, शकुंतला मेहता, अंजू मदान, ज्योति मलिक, रानी तनेजा व अन्य मौजूद रहे।