संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम वार्ड 29 व 30 के लिए जांगड़ा धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने शिरकत की। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को लाभ भी दिया। मुख्य अतिथि सुरेश गर्ग नौच ने इस मौके पर भारत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम के तहत उन लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जो अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित थे। अब यह यात्रा सभी नगर पालिका क्षेत्रों में चलाई जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश व प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास नीति पर कार्य कर रहे हैं। किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाई जा रही है। विकास कार्यों की बात करें तो कैथल में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। हर वर्ग को लाभ देने का कार्य किया गया है। महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कर्मचारी वर्ग आदि को सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभ दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन, परिवार पहचान पत्र, स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, बैंकिंग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कल्याण विभाग, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जिला समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
सरकारी अधिकारियों व कर्मचारी भी अपनी बेहतरीन सेवाएं यात्रा के दौरान दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बंटी, वीरभान, राजेश व रामपाल को भी लाभ देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुनील को भी प्रमाण-पत्र सौंपा। इसके अलावा स्टाफ सदस्य दर्शन सिंह को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव पवन कौशिक, एलडीएम एसके नंदा, सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता स्वर्णा मनोचा, विशाल गुप्ता मौजूद रहे।