फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवाइयों की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर के जरिए जिले की एएनएम व आशा वर्कर्स को योग की ट्रेनिंग व आयुर्वेदिक दवाइयों की जानकारी दी गई। शिविर में वर्कर्स को पौधे के औषधीय प्रयोग, रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले मसालों के औषधीय प्रयोग, रक्तचाप, मधुमेह, गर्भवती महिलाओं की बीमारियों को दूर करने, योग के जरिये स्वस्थ रहने, रोगों का निवारण करने के बारे में विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी गई ताकि आयुष विभाग की सेवाएं जन-जन तक पहुंचाई जा सके। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सतपाल ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए आयुष डिपार्टमेंट की ओर से ट्रेंड योगा टीचर्स को इन वर्कर्स को ट्रेंड करने के लिए लगाया गया है। विभाग द्वारा पांच ट्रेनिंग शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें 50-50 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। डॉ. शकुंतला, डॉ. समीर मदान, डॉ. अंजलि, डॉ. पूनम, डॉ. रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें