फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात के नियमों के बारे में दी जानकारी

Sat, 03 Jan 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल में एनएसएस का सात दिवसीय स्पेशल कैंप का पांचवां दिन था। शुक्रवार को एनएसएस के वॉलिंटियर्स ने विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों बारे जागरूक किया। प्रधानाचार्य राम सिंह ने बच्चों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। हर्बल लाइफ इंडिया से वेलनेस कोच सुनीता ढुल और वेलनेस कोच मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन और अच्छे खान-पान के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिस विक्रम सिंह ने सभी को कल्पना शक्ति से सपनों को साकार करने के लिए माइंड पावर बढ़ाने के लिए कई प्रयोग करवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें