कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और सामाजिक विषयों पर ज्ञानवर्धक व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इस अवसर का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सामाजिक कुरीतियों से अवगत कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रथम सत्र में डीपीसी कार्यालय कैथल से आए मनोज पवार एपीसी ने गणितीय प्रश्नों को शीघ्रता से हल करने की तकनीकों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने दिशा और दूरी ज्ञात करने, पासों की सतहों की संख्या निकालने और गणितीय तर्कशक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। संवाद