फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात नियमों की दी जानकारी

Wed, 12 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दीवाल में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर अशोक लीलैंड ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षक पुनीत धीमान ने यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने, संकेत चिह्नों की पहचान करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व, तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में बताया।

प्रधानाचार्य राम सिंह ने कहा कि यदि हर नागरिक यातायात नियमों की सही जानकारी रखे और उनका पालन करे, तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी इन नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन




कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता विक्रम सिंह ने पुनीत धीमान का आभार व्यक्त किया। सेमिनार में विद्यालय का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें