फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रदर्शनी में दी मॉडलों की जानकारियां

Thu, 12 Sep 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने महिला अपराध की रोकथाम के लिए एक अत्यंत भावुक तथा ज्वलंत लघु नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडलों की जानकारियां दीं। मेधावियों को सम्मानित किया गया।

इससे पहले समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसपी कैथल राजेश कालिया मौजूद रहे। विद्यालय प्राचार्या अंजू गंभीर ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शानदार पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने संगीतबद्ध मधुर गायन से विशिष्ट अतिथि का अभिवादन किया।
विज्ञापन


इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2024-25 की खेल, कला और अन्य शिक्षा सहगामी क्रियाओं में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। विद्यालय नवनिर्मित योगा, एरोबिक्स तथा भारोत्तोलन टीम के विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित किया। विभिन्न खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सराहनीय

प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी मुख्यातिथि ने पदक देकर सम्मानित किया।

वर्ष भर की इन उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने वाले खेल शिक्षक बलविंद्र सिंह, सुनील दत्त,मोनू, ज्योति, नीलम और हर्षिता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि एसपी राजेश कालिया ने विद्यार्थियों के नाम अपने विशिष्ट संदेश में कहा कि खेलों से नेतृत्व और परस्पर सहयोग की भावना का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद, शिक्षा तथा विद्यालय सहगामी क्रियाओं में भाग लेने तथा जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों और उनके द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें