राजौंद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर में रणधीर सैनी रिटायर्ड प्रवक्ता तथा एस जे ए के ब्रिगेडियर और फर्स्ट ऐड व नर्सिंग के पूर्व अधिकारी ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार तथा सी पी आर की वॉलंटियर्स को बहुत सहजता से डेमो दे कर जानकारी मुहैया करवाई। इस दौरान रिटायर्ड प्रवक्ता इतिहास मेदपाल नेहरा ने बच्चों को अपनी प्राचीन संस्कृति तथा धरोहर को बचाए रखने की सीख दी। उन्होंने बच्चों को अपने लिए रोल मॉडल चुनने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी जिज्ञासा अनुसार विचार विमर्श भी किए। संवाद