जिला पुस्तकालय में विद्यार्थियों को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति
- फोटो : 1
कैथल। स्वामी विवेकानंद जिला पुस्तकालय और हारट्रोन एडवांस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और कॅरिअर संबंधी समझ को बढ़ाने के लिए एक दिवसीय कॅरिअर एडवांसमेंट सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और बदलती डिजिटल दुनिया में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। हारट्रोन के विषय विशेषज्ञों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एआई की उपयोगिता और भविष्य में इसकी संभावनाओं के बारे में बताया। एआई इंस्ट्रक्टर रिद्धि सचदेवा और रवि जांगड़ा ने विद्यार्थियों को एआई के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के उपाय समझाए। हारट्रोन एडवांस सेंटर के निदेशक डॉ. बलविंद्र ढुल ने जिला पुस्तकालय से जुड़े विद्यार्थियों के लिए तकनीकी पाठ्यक्रमों की फीस में विशेष छूट देने की घोषणा की। साथ ही नियमित मार्गदर्शन के लिए पुस्तकालय में इंस्ट्रक्टर उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम में पुस्तकालय के प्रिंसिपल-कम-कंट्रोलिंग ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार भांभू के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने पर उनके योगदान को याद किया गया। गो ग्रीन पहल के तहत सक्रिय भागीदारी करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुस्तकालय और हारट्रोन का स्टाफ मौजूद रहा।
जिला पुस्तकालय में विद्यार्थियों को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति- फोटो : 1