फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन अनाज मंडी मार्ग होगा चौड़ा, 4 फीट बढ़ेगी सड़क की चौड़ाई

विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ करते मार्केट कमेटी चेयरमैन शमशेर सैनी वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। सीवन-पटियाला मार्ग से नई अनाज मंडी तक जाने वाले लोगों को अब संकरी और खराब सड़क से राहत मिलेगी। मार्केटिंग बोर्ड ने धर्मकांटा से नई अनाज मंडी तक करीब 500 मीटर सड़क को चौड़ा करने और नई तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क की चौड़ाई 12 फीट से बढ़ाकर 16 फीट की जाएगी।
विज्ञापन

इस मार्ग पर सड़क संकरी होने के कारण पहले लोगों को काफी परेशानी होती थी। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने और मार्ग की स्थिति खराब होने से आवागमन मुश्किल हो जाता था। सड़क संकरी होने के कारण आमने-सामने से वाहन आने पर निकलने में भी परेशानी होती थी। फसल सीजन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ जाती थी। ऐसे में मंडी की ओर जाने वाले लोगों को कई बार रुककर वाहनों के निकलने का इंतजार करना पड़ता था। सड़क की खराब और संकरी स्थिति का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ता था। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और पानी होने से उन्हें संभलकर निकलना पड़ता था। अब सड़क चौड़ी होने और नई तारकोल की परत बिछने से दोपहिया वाहन चालकों समेत अन्य लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

चार फीट बढ़ेगी सड़क की चौड़ाई
मार्केट कमेटी सीवन के चेयरमैन शमशेर सैनी और वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने बताया कि करीब 500 मीटर सड़क की चौड़ाई 12 फीट से बढ़ाकर 16 फीट की जाएगी। साथ ही मार्ग पर नई तारकोल बिछाई जाएगी। इससे मंडी की ओर आने-जाने वाले वाहनों को अधिक जगह मिलेगी और किसानों को फसल लेकर पहुंचने में सुविधा होगी। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने कहा कि मंडी से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। फसल बिक्री के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। सड़क चौड़ी होने से फसल सीजन में यातायात को भी सुचारु रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव मंजीत सह-सचिव राजवीर नरेंद्र सहित अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें