फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में इंडस स्कूल के खिलाड़ी रहे प्रथम

विज्ञापन
23-कैथल। जिला स्तरीय ग्रामीण कराटे प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान करते हुए अति? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिला स्तरीय ग्रामीण कराटे प्रतियोगिता में इंडस स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के निदेशक अभिषेक सहारण ने बताया कि यह प्रतियोगिता बीते दिनों कैथल के आर्य समाज स्कूल के प्रांगण में हुई थी। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भाग लिया। उन्होंने बताया कि इसमें इंडस स्कूल की टीम का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा।
विज्ञापन

उधर, कराटे जिला फेडरेशन के प्रधान शीनू व सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आईएसडीए स्कूल की टीम रही। उन्होंने बताया कि विजेता टीमों को स्कूल व फेडरेशन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दीपक कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अब विजेता टीमें राज्य स्तरीय और अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। विद्यार्थियों को भार वर्ग के आधार पर खेलने का मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, फेडरेशन के सचिव रणधीर सिंह, गोपाल कृष्ण वकील, कुलदीप बागड़ी, सतीश पाटिल, सतीश सिरोही, संदीप कुमार व गोल्डी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें