लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस जिले भर में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने बच्चों को संबोधित किया। इसके बाद बच्चों ने रन फॉर फन दौड़ का आयोजन किया गया। डीसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति एवं नेतृत्व कौशल के कारण लगभग 600 देशी रियासतों एवं रजवाड़ों का विलय भारत में हो पाया। आधुनिक विशाल भारत की कल्पना लौह पुरूष के बिना शायद पूरी नही हो पाती। गुजरात के बारदौली ताल्लुका के लोगों ने उन्हें सरदार का नाम दिया और इस तरह लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल कहलाने लगे।
इसके उपरांत डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने लघु सचिवालय के सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा गीता ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण दिया तथा इसी विद्यालय की छात्रों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत समूह गान प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार से आरकेएसडी कॉलेज मे एनएसएस व एनसीसी के कैडेटस के सहयोग से लोह पुरूष सरदार पटेल के जन्मदिवस का एकता दिवस के तौर पर मनाया गया। मुख्यातिथि रहे कॉलेज प्रधानाचार्य डा. ओपी गर्ग ने विद्यार्थियों को रन फार यूनिटी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर डा. आरपी मान,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. ओपी सैनी, डा. गगन मित्तल मौजूद रहे।
ढांड में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाण्ड के प्रांगण में आज देश के प्रथत उप प्रधान मंत्री तथा गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जनम दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रोशन लाल पंवार, जीत सिंह, बलविंद्र सिंह, राम मेहर, होशियार सिंह, रणबीर टाया, अनिल मैहला, बबीता, अस्बीना तथा पूनम उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टयोंठा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य धर्म सिंह मैहला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के अद्भुत शिल्पी थे। इस मौके पर धीरज कौशिक, सुरेश पाल, नरेश शर्मा, श्याम सुंदर, यादवेन्द्र सिंह, संजीव, सुनील अरोड़ा सहित पूरा स्टाफ उपस्थित था।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी मे सरदार पटेल की जयंती धूूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड मे सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया गया। यह प्रधानाचार्य गुलाब सिंह की देखरेख मे मनाया गया।
राजकीय स्कूल कुतुबपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य बलकार शर्मा ने सभी बच्चों को सरदार पटेल के जीवन व कार्यो के बारे मे बताया।
राजौंद के स्कूलों में भी हुआ कार्यक्रम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने की। जबकि मुख्यातिथि के रूप में नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी देवी ने पहुंचकर दीप प्रज्जवल करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में खंड के सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको नगरपालिका चेयरमैन, खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दिनेश कुमार द्वारा सरदार बल्लभ भाई पेटल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। खंड स्तर के इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान रणबीर राणा, शंकर स्वरूप, विजय, संजीव, राकेश, नीलकंठ, ऋषिपाल, शशी बाला सहित स्कूल स्टाफ मौजूद थे।
इसी प्रकार से डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में सरदार वल्लबभाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने किया। विद्यार्थियों को प्रचार्य ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो. अनिल ललित, प्रो. सुभाष शर्मा, प्रो. भारत छाबडा, प्रो. रेणु गुप्ता, प्रो. नविन वर्मा, प्रो. रोजी गुप्ता, प्रो. मनुज्योति, प्रो. राकेश शर्मा, प्रो. विरेंद्र सिंह ढिल्लो, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सुरेश दुग्गल, प्रो. गोपालकृष्ण, प्रो. जसपाल तूर, प्रो. जसपाल मलिक, प्रो. अभिषेक गोयल, प्रो.राजेन्द्र अरोडा, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. उषा शर्मा, प्रो. राजकला,प्रो. प्रदीप पौरिया, प्रो. इंदु गाबा, प्रो. सुरेन्द्रपाल, प्रो. विरेन्द्र खटकड और प्रो. सुनील गर्ग, प्रो. कृतिका, प्रो. सीमा पांडे सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली रैली
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्टï्रीय एकता के लिए ऐतिहासिक महत्व का कार्य किया और हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वे सोमवार को डी.ए.वी. कालेज पूंडरी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डा.सुभाष तंवर ने की। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर व राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों द्वारा शहर में निकाली गई राष्ट्रीय एकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम का संचालन डा. विश्वजीत, डा. विकास कुमार व डा. राजेश तुरान ने किया।
उधर, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या डा. उषा तुरान ने की व कालेज छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस पर उपमंडल के स्कूलों में मुकाबलों का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपमंडल के स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों को प्राध्यापक रविप्रकाश गुप्ता द्वारा दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुई। तत्पश्चात रन फार यूनिटी पूरा होने के साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्रोतरी, स्लोगन व निबंध लेखन, कोलाज तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शामिल रही। प्रतियोगिता का निर्णय देने के लिए निर्णायक मंडल में हिंदी प्राध्यापक सुरेश राणा, अंग्रेजी प्राध्यापक रविप्रकाश गर्ग, कॉमर्स प्राध्यापक अनिल गर्ग तथा सुमिता शर्मा को जज नियुक्त किया गया। स्कूल प्राचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही बच्चों के साथ लोगों में एकता का संदेश देते है जिससे राष्ट्र एकता के सूत्र में रहता है।