संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी (कैथल) द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव रंग-ए-नूर में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कला और प्रतिभा से महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय की 37 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 11 प्रतियोगिताओं में से 10 में उन्होंने उपलब्धियां हासिल कीं।
महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर कहा कि कॉलेज की छात्राएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने यह सफलता छात्राओं की लगन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग और सत्र की प्रभारी श्वेता तँवर ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने भी छात्राओं की प्रशंसा की।
प्रमुख उपलब्धियां
n
द्वितीय स्थान : निबंध लेखन: खुशी (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
n
रागनी गायन : प्रियंका (बी.ए. तृतीय वर्ष)
n
हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग : पूजा व ग्रुप
n
फैशन शो प्रतियोगिता : अश्मीत व ग्रुप (साथ ही हेरिटेज अवार्ड भी प्राप्त) तृतीय स्थान: मेहंदी प्रतियोगिता : वाणी (बी.ए. तृतीय वर्ष)
n
स्लोगन राइटिंग: अंजलि (बी.ए. प्रथम वर्ष) n फोटोग्राफी: अंजलि (द्वितीय वर्ष)
n
हरियाणवी पॉप सॉन्ग: पूजा व ग्रुप
सांत्वना पुरस्कार: पोस्टर मेकिंग: सैजल (बी.ए. प्रथम वर्ष)
डिक्लेमेशन: तमन्ना (बी.ए. तृतीय वर्ष)
n
हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग (द्वितीय स्थान): 7,100 रुपये नकद
n
हरियाणवी पॉप सॉन्ग (तृतीय स्थान): 7,100 रुपये नकद
n
फैशन शो विजेता: 11,000 रुपये नकद + हेरिटेज अवार्ड रुपये 2,100 नकद