फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस मनाया

Sat, 11 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ करते हुए महिला साधक व योग करते हुए साधक।
विज्ञापन
गुहला चीका। भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस जिला इकाई चीका द्वारा योग शिविर आयोजित कर मनाया गया। हुड्डा कॉलोनी नंबर-3 स्थित योगशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जबकि रेणु गोयल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। योग शिक्षक प्रेम गर्ग ने साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास करवाया, वहीं राजेश गर्ग ने स्कंध व ग्रीवा संचालन कराया। दीपक सिंगला ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया, जबकि राजू वलेचा ने हंसी योग सत्र का संचालन किया। प्रेम पुनिया और अमित महाजन ने योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभ बताए। जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने प्राणायाम का अभ्यास करवाया। शिविर का समापन गायत्री मंत्र व प्रार्थना के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें