फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाल विवाह मुक्त हो भारत...लोगों को किया जागरूक

Tue, 13 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुहला में सोमवार को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बाल विवाह, नशा और कानूनी अधिकारों के प्रति सजग कर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक अशोक कुमार ने उपस्थित छात्राओं को 100 दिन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सामाजिक कुप्रथा न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करती है, बल्कि समाज की प्रगति में भी बाधक बनती है। उन्होंने छात्राओं से इस बुराई के विरुद्ध जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अधिवक्ता जीवन सिंह ने नशा जागरूकता विषय पर संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


वहीं अधिवक्ता हर्ष बागड़ी ने उपस्थित छात्रों और छात्राओं को मुफ्त विधिक सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि गरीब, जरूरतमंद, महिलाएं, बच्चे और समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। अंत में सभी प्रतिभागियों को समाज में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुहला के स्टाफ सदस्य प्रमोद कुमार, प्रह्लाद शर्मा, कुलदीप शर्मा, संदीप मलिक, राहुल राणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें