फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ रहा कोहरे का असर

Tue, 31 Dec 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ठंड बढ़ने के साथ धुंध भी बढ़ गई है। सुबह और शाम को वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नए साल स्वागत भी धुंध से होगा। सोमवार सुबह धुंध व कोहरा छाया रहा। उधर, चल रही शीतलहर से आम लोगों को दिक्कतें हुईं। धुंध के बीच सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोहरे व धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहे हैं। चार दिन से सुबह के समय धुंध ऐसी हो रही है कि 40 मिनट के सफर में दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। कई लोग तो यात्रा करने से बचने के लिए अपने वाहनों को होटलों और ढाबों पर खड़ा करके विश्राम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भी जिले का एक्यूआई 150 से कम रहा। इस दौरान एक्यूआई 142 पर दर्ज किया गया। जिले में अपनी गाड़ी में माल लोड करके करनाल के लिए निकले करनाल निवासी मोहित ने बताया कि सुबह चार बजे करनाल के लिए निकला था। बाहरी क्षेत्र में घना कोहरा और अंधेरा ज्यादा होने के कारण उसने अपनी गाड़ी को होटल पर रोक लिया और आराम किया। सुबह सात बजे से धुंध कम नहीं हुई। इसके अलावा रोडवेज की बसों में भी सुबह के समय में यात्रियों की संख्या नहीं के बराबर है। सुबह अत्यधिक कोहरा और धुंध होने के कारण लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब नए साल से मकर संक्रांति पर्व तक लगातार धुंध व काेहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आएगी। बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 9.9 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। वर्मा ने कहा कि इस मौसम में गेहूं की फसल को फायदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें