फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

विज्ञापन
11-कैथल। टीकाकरण करवाते हुए युवा। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में अब युवा ज्यादा रुचि ले रहे हैं। केंद्रों पर टीकाकरण करवाने वाले लोगों में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों की संख्या ज्यादा हैं। हालांकि टीका लगवाने के लिए जाने वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन केंद्रों पर युवा ज्यादा पहुंच रहे हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 3 लाख 20 हजार 78 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोवॉक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

इनमें से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 30 हजार 288 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष आयु के सबसे कम 81 हजार 827 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई है। 60 वर्ष से ज्यादा आयु के 88 हजार 593 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। संवाद
वैक्सीन लगवाने में अब तक पुरुषों की संख्या ज्यादा
जिले में 30 से ज्यादा केंद्रों सहित अस्थायी केंद्रों के माध्यम से भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। अगर लिंगानुपात के हिसाब से देखें तो वैक्सीन लगवाने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। जिले में अब तक 1 लाख 66 हजार 228 पुरुषों और 1 लाख 53 हजार 715 महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 35 ट्रांसजेंडर भी वैक्सीनेटेड हुए हैं।
विज्ञापन

फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर का डाटा अलग
स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंटलाइन वर्करों और हेल्थ केयर वर्करों का डाटा कुल वैक्सीनेटेड लोगों से अलग रखा है। जिले में अब तक 8290 फ्रंटलाइन वर्करों और 11 हजार 80 हेल्थ वर्करों को भी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई है। इन वर्करों में महिला, पुरुष और अन्य सभी शामिल हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा बताई जा रही है।
वैक्सीनेशन के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप नागर ने बताया कि वैक्सीन लगवाने में इस समय युवाओं की रुचि सबसे ज्यादा है। केंद्रों पर युवा ही ज्यादा टीके लगवा रहे हैं। उन्होंने युवाओं और अन्य लोगों से अपील भी की है कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति टीका लगवाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें