फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाह शगुन योजना में हुई बढ़ोतरी ः विधायक

Fri, 04 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूंडरी। सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद के लिए एक और अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली शगुन राशि में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी का निर्णय किया गया है। यह जानकारी विधायक सतपाल जांबा ने दी।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि अब पिछड़ा वर्ग के परिवारों को विवाह के अवसर पर कन्यादान स्वरूप 51 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी। पहले यह राशि 41 हजार रुपये थी। विधायक ने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के पात्र परिवारों को पहले से ही 71 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि http://shadi.edisha.gov.in/ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें