फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक बढ़ी चोरी की घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शहर से लेकर गांव तक रोजाना चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते हैं लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले एक माह में मोटरसाइकिल, ट्रांसफार्मर और घरों से दर्जनों चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ज्यादातर चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी 10 जगह चोरी होने का पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी पहली शिकायत में कैलरम निवासी मंजीत ने बताया कि पांच जनवरी को दो बजे के करीब परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था, लेकिन जब वापस आकर देखा तो उसके घर से चोर सोने और चांदी के जेवरात सहित 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी की एसडीओ सपना रानी ने बताया कि सांच गांव के किसान शमशेर सिंह के खेत से चोर सात और आठ जनवरी को ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी तीसरी शिकायत में किसान सुजान सिंह ने बताया कि सात फरवरी को चोर उसके खेत से रात के समय ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी चौथी शिकायत में नगर परिषद के एक्सईएन हिमांशु लाटका ने बताया कि 28 से 31 जनवरी के बीच शहीद उधम सिंह पार्क का गेट चोरी हो गया। पुलिस को दी पांचवीं शिकायत में खराल निवासी महीपाल ने बताया कि चीका मंडी से 13 फरवरी को चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस को दी छठी शिकायत में एसडीओ सपना ने बताया कि छह और सात फरवरी को चोर हजवाना के किसान रामेश्वर दास के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी आठवीं शिकायत में पूंडरी के एसडीओ हिम्मत ने बताया कि 26 जनवरी की रात को पाई गांव से चोर बिजली के दो ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। पुलिस को दी नौवीं शिकायत में वार्ड नंबर सात निवासी पवन कूमार ने बताया कि 14 फरवरी को उसके खेत से चोर सबमर्सिबल की 60 फीट केबल चोरी कर ले गए। 10वीं शिकायत में जनेदपुर निवासी जसविंद्र ने बताया कि आठ फरवरी को कांगथली से चोर मोटरसाइकिल चुराकर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें