फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका के लिए डाक विभाग की सेवाएं बंद

Wed, 03 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका के साथ टैरिफ वार के चलते डाक विभाग ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों एवं अन्य लोगों के लिए किसी भी प्रकार का सामान भेजना पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसका कारण वस्तुओं पर लगने वाले कस्टम को बढ़ाया जाना बताया जा रहा है। वहीं, इसके चलते न तो वहां रह रहे लोगों के पास दवाई पहुंच रही हैं और न ही किसी प्रकार के दस्तावेज।

डाक विभाग ने गिफ्ट व अन्य जरूरत की वस्तुएं भी अब पूरी तरह से भेजना बंद कर दिया है। ऐसे में अमेरिका में रह रहे लोगों को अब भारत से मिलने वाला सामान उपलब्ध नहीं हो रहा है और उन्हें जरूरत की वस्तुएं पाने के लिए अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले डाक विभाग ने केवल 100 डॉलर अर्थात आठ हजार रुपये से अधिक के सामान को अमेरिका में भेजना बंद किया था, लेकिन अब मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसमें सभी डाकघरों से हर प्रकार का सामान भेजना बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन


कैथल के मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर संजय सोनी ने बताया कि 25 अगस्त के बाद से आठ हजार रुपये तक का सामान अमेरिका में भेजा जा रहा था, जिसमें विशेष कर गिफ्ट आइटम या फिर दस्तावेज शामिल थे। अब पूरी तरह से सामान भेजना बंद कर दिया गया है। चाहे वह कितने ही रुपए कीमत का क्यों न हो। इस संबंध में उनके पास उच्चाधिकारियों के आदेश आए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी आदेशों तक यही नियम लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें