फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरु ब्रह्मानंद नर्सिंग कॉलेज भवन का उद्घाटन

Sat, 04 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अमित शाह ने दी सौगात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के गांव धेरडू में बने गुरु ब्रह्मानंद नर्सिंग कॉलेज के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सांसद नवीन जिंदल और पूंडरी विधायक सतपाल जांबा उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई लाभ सिंह और धेरडू गांव की सरपंच कुसुम लता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॉलेज का क्षेत्रफल लगभग 4.60 एकड़ है और यह भवन करीब 43.97 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। तीन फ्लोर में कंप्यूटयर लैब, लेक्चर हॉल, लाइब्रेरी, कैंटीन, मल्टीपर्पज हॉल, स्टाफ रूम, प्रिंसिपल ऑफिस, नर्सिंग फाउंडेशन लैब, प्री-क्लीनिकल लैब, शौचालय आदि सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर भी बनाए गए हैं।

पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को मेडिकल शिक्षा मुहैया कराएगा। उन्होंने बताया कि यह जिले का पहला राजकीय नर्सिंग कॉलेज है और इसके बनने से न केवल कैथल, बल्कि आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।

विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार चहुंमुखी विकास कार्य करवा रही है। पूंडरी हलके में सड़कों का सुदृढ़ीकरण और मजबूतीकरण के साथ-साथ युवाओं के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में शिक्षा के क्षेत्र में नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि विकास के मामले में उनके हलके में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेज उद्घाटन समारोह में राजकीय मेडिकल कॉलेज जींद के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल के प्रोफेसर डॉ. राजेश गर्ग, एचएसवीपी करनाल के एसई धर्मबीर मेहला, जेई दीपक भारद्वाज, ईश्वर सिंह साकरा, निधि मोहन, कुलदीप गिरी, रघुबीर सिंह, जितेंद्र, डॉ. सतपाल, मनीष जांगड़ा, नरेश, शेर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें