गुर्जर भवन में 31 लाख रुपये से बनने वाले हाल का उद्घाटन करते हुए सुरभि गर्ग व मंत्री राजेश नाग
कैथल। सीवन रोड पर स्थित गुर्जर भवन के 13वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने की। इसके अलावा गुर्जर समाज के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने नगर परिषद की ओर से करवाए जा रहे गुर्जर भवन में दिए गए योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए हाॅल का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा 21 लाख रुपये की लागत से नए कमरे बनाए जाएंगे। गुर्जर समाज की यह धर्मशाला पूरे जिले में भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि जब से मुझे नगर परिषद की चेयरपर्सन के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है, तब से इस धर्मशाला के विकास के काम लगातार चल रहे हैं। इससे पहले भी लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला के विकास के लिए नगर परिषद की ओर से हर संभव सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे कंवर पाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, राजपाल तंवर, अशोक सिरसी सिरसी, ऋषिपाल कसाना, लीला राम गुर्जर, राव सुरेन्द्र, अशोक गुर्जर, रामचन्द्र गुर्जर, मनीष कठवाड़ और ओमपाल गुर्जर मौजूद रहे।
गुर्जर भवन में 31 लाख रुपये से बनने वाले हाल का उद्घाटन करते हुए सुरभि गर्ग व मंत्री राजेश नाग