फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजनीति पर नहीं राष्ट्र और समाजहित की करते हैं चर्चा : ज्योति सैनी

Mon, 30 Jun 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के बूथ नंबर 176 पर रविवार को चंदाना गेट मंडल की टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 123वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी ने जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में हमेशा भारत की संस्कृति, इतिहास और विकसित भारत के संकल्प की बात करते हैं। उन्होंने कभी भी इस कार्यक्रम को राजनीति का माध्यम नहीं बनाया। वे केवल राष्ट्र और समाज हित से जुड़े मुद्दों पर ही चर्चा करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार के एपिसोड की शुरुआत प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के उल्लेख से की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक जन आंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, ओम प्रकाश मीरा, ऊषा मचल, सुमित कल्याण, राजेश सिंगला, सोमदत्त कौशिक, सरोज कुमारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें