फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय शूटिंग वालीबाल खेल प्रतियोगिता में करा़ेडा को हरा कर बुढ़ाखेड़ा ने लहराया जीत का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत अनाज मंडी में शनिवार को शुरू हुई छठी डे-नाइट अंतरराज्यीय शूटिंग वालीबाल खेल प्रतियोगिता का रविवार को सुबह समापन हो गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की 89 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मास्टर धर्मपाल जैस्ट ने बताया कि विख्यात खिलाड़ी स्व. सुरेंद्र मोर की स्मृति में प्रत्येक वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार यह छठी प्रतियोगिता है। बताया कि पीर बाबा क्लब की ओर से सुरेंद्र मोर को समर्पित यह वॉलीबाल प्रतियोगिता दो दिन तक चली। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले हुए। दिन की प्रतियोगिता के सभी राउंड में जोरदार संघर्ष कर सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंचीं। इनमें मटौर, कैथल, बुढ़ाखेड़ा और करोड़ा की टीमें शामिल थीं। सेमीफाइनल में हुए जोरदार मुकाबलों में बुढ़ाखेड़ा व करोड़ा की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का भरपूर परिचय दिया। फाइनल में बुढ़ाखेड़ा की टीम ने करोड़ा को हरा दिया। मुकाबलों में पहले चार स्थानों पर रहने वाली टीमों में पहले स्थान पर बुढ़ाखेडा, दूसरे स्थान पर करोड़ा, तीसरे स्थान पर मटौर व चौथे स्थान पर कैथल शहर की टीम रही। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विजेंदर सहारण ने किया। क्लब सदस्य राकेश मौण, सुनील मौण, मास्टर धर्मपाल और जंगा राम ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था क्लब द्वारा की गई थी। प्रतियोगिता के बेस्ट शूटर, बेस्ट डिफेंडर के अलावा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राकेश मौण, धर्मपाल जेष्ठ, सुनील मटौर, डॉ. कर्मवीर कौलेखां, जोगेंद्र सिंह, जंगा राम, अमन कुमार व सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें