पूंडरी। निर्दलीय प्रत्याशी सतबीर भाणा ने मंगलवार सुबह अपने कार्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में बुधवार को पूंडरी के इंडोर स्टेडियम में होने वाली विशाल रैली को लेकर चर्चा की। भाणा ने कहा कि यह रैली अगले पांच साल का भविष्य तय करेगी। इस रैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि यह रैली अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
सतबीर भाणा ने अपना प्रचार प्रसार अभियान को तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह अपने कार्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली पूंडरी के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। इसमें लोगों का भारी समर्थन देखने को मिलेगा। भाणा ने कहा कि हम रिकॉर्ड संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ यह संदेश देंगे कि जनता बदलाव चाहती है।
रैली में 36 बिरादरी के लोग हिस्सा लेंगे। भाणा ने बताया कि वे इस मंच से पूंडरी के विकास और जनहित के मुद्दों पर अपनी आगामी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करेंगे। उन्होंने हलके की सम्मानित जनता से अपील की है कि वे इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पूंडरी के भविष्य को सम्भालें। रैली की तैयारियों को लेकर कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और 36 बिरादरी के लोग उनके छोटे से बुलावे रैली में हिस्सा लेंगे। क्योंकि वे भी 15 सालों से लगातार उनके दुख-सुख के साथी रहे है। कार्यकर्ता संबोधन के बाद उन्होंने करोड़ा, अहमदपुर, रावणहेड़ा, पोबाला, सलीमपुर मदुद, डडवाना, फतेहपुर, हजवाना, बाकल, पूंडरी व हाबड़ी में हुई जनसभाओं को संबोधित किया।