कैथल। विश्व हिंदी दिवस पर इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय परिसर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को हिंदी विषय पर आधारित एक प्रेरक टेलीफिल्म दिखाई गई, जिसके माध्यम से हिंदी भाषा की वैश्विक पहचान, महत्व और सांस्कृतिक प्रभाव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। टेलीफिल्म के माध्यम से हिंदी को केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय पहचान के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रधान राम बहादुर खुरानिया और प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि हमें गर्व है कि हम एक समृद्ध और व्यापक भाषा के संवाहक हैं। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर हिंदी विभाग से डॉ. हेमलता, डॉ. दीपा, प्रो. कमलेश, प्रो. सपना व छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद