फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पटेल नगर स्थित सरकारी पशु अस्पताल के नजदीक गली में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़कर बैटरी और नकदी चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पटेल नगर निवासी सतीश कुमार की शिकायत के अनुसार 7 जनवरी की सुबह स्थानीय नागरिकों ने देखा कि गली में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूटे हुए हैं। जांच में सामने आया कि अज्ञात चोर ने गली में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे, जबकि एक गाड़ी से बैटरी और उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई थी।

मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाखौली अड्डा, कैथल निवासी रोहित उर्फ पोपल को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बैटरी और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें