संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की जनकपुरी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर नगर परिषद की टीम ने राइस मिल मालिक की ओर से खड़ी की गई अवैध दीवार को गिराया। गली नंबर 12 में चार से पांच फीट तक जमीन पर कब्जा कर यह दीवार बनाई गई थी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित मालिक को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया। निर्माण हटाने की कार्रवाई भी नहीं हुई। अंतत: दीवार को जेसीबी मशीन की सहायता से गिराकर अवैध कब्जा हटाया गया।
इस कार्रवाई के दौरान डीएफएससी कैथल ड्यूटी मजिस्ट्रेट निशांत राठी, सिविल लाइन थाना के कार्यकारी इंस्पेक्टर साहिल और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।