गुहला-चीका। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने मंगलवार को जिला प्रशासन के सहयोग से नियंत्रित क्षेत्र गुहला-चीका स्थित एक एकड़ में डीपीसी लेवल तक बने अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया। अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि अवैध निर्माण के बारे में जिला कष्ट निवारण बारे में सुनीता की ओर से दी गई शिकायत अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस दौरान विभागीय अमला पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को हटाने के लिए मौजूद रहा। संवाद