संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल के सहयोग से डीसी प्रशांत पंवार कैथल के मार्गदर्शन में सीपीआर प्रशिक्षण और नशा मुक्ति को लेकर प्रदेश भर में एक अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल में सीपीआई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ बीरबल दलाल ने इस शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए हुए अभ्यर्थियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया और प्राथमिक सहायता और होम नर्सिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
उन्होंने बताया कि देश की 140 करोड़ की आबादी में कुछ प्रतिशत लोगों को ही सीपीआई के बारे में पता है ऐसे लोगों को इस तकनीक की जानकारी का प्रशिक्षण दिया जाए तो बहुत सी जिंदगी को बचाया जा सकता है। सीपीआई में छाती को दबाना और मुंह से सांस देकर किया जाता है। यह अभियान 16 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रवक्ता सुनील कुमार, विक्रम, दीपक कुमार दलाल, पवन कुमार, रामपाल रांगी और अन्य रेडक्रॉस के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।