कैथल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पट्टी कायस्थ सेठ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। करीब 7 एकड़ क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सड़कों, सीवरेज संरचनाओं व अन्य निर्माण को तोड़ा गया। टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटवाया गया। डीटीपी के अनुसार बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने की शिकायत मिली थी। विभाग ने पहले नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की अनदेखी पर भू-मालिकों व प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद